BREAKING NEWS

BREAKING NEWS भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित 7 पदक जीतकर इन खेलों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

बुधवार, 14 सितंबर 2016

वीर तेजा मंदिर का हुआ प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह

ग्रामऊंचाईड़ा में नवनिर्मित वीर तेजा मंदिर का मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पीसीसी उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, उपाध्यक्ष गिरधारीलाल मूंदलिया, पूर्व राज्यमंत्री मंजूदेवी मेघवाल, जायल प्रधान सुनीता सांगवा, पूर्व कुलपति डॉ. विमलेश चौधरी, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़, राजेश सांगवा, जगदीश कड़वासरा, झूमरराम डूकिया, समाजसेवी गिरधारीराम सिंवर, सांडिला सरपंच प्रकाश सिंवर, प्रहलाद बांगड़ा, जायल कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष हरेन्द्र रोज, पंचायत समिति सदस्य विनोद बांगड़ा, पूर्व सरपंच भींयाराम बांगड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी पहुंचे। 
पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तेजाजी के परोपकारी त्याग भरे जीवन से हमें सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है। समारोह के दौरान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जितने वाले रामकिशोर यादव का अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विशालतेजा गायन :कार्यक्रम के तहत विशाल तेजा गायन का आयोजन हुआ। इसमें सालगराम एंड पार्टी सिलारिया, सुखाराम चोयल पार्टी अडवड़ एवं कालूराम एंड पार्टी लंगोड़ द्वारा गायन किया गया। तेजा गायन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। 
Source - DB