मंगलवार, 22 जुलाई 2025

बांगड़ा जायल ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्षत नियुक्त

जायल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में ब्लॉक स्तरीय कमेटियों के गठन के निर्णय के बाद ऊंचाईड़ा निवासी भंवरलाल बांगड़ा को जायल ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लालाराम कुलरिया की अनुशंसा पर शिक्षाविद् बांगड़ा को जायल ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


शनिवार, 19 जुलाई 2025

कावड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन

APNA JAYAL


. कस्बे में कल रविवार को निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर  पोस्टर का विमोचन चारभुजा प्लाज़ा में किया गया । आयोजन समिति ने बताया कि कावड़ यात्रा गोठ मांगलोद माताजी के कपालकुंड से रवाना होकर जायल सुवादिया वास स्थित श्याम मंदिर, हनुमान चौक ,गणेश चौक ,सदर बाजार ,सत्संग भवन , पुराना बस स्टैंड से होकर मायला बाजार स्थित चारभुजा मंदिर जाएगी। जहां पर वरदानी बाबा का जलाभिषेक के साथ में विशेष भव्य पूजा अर्चना के बाद महा आरती होगी। और उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। कावड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पों की वर्षा भी होगी। माता बहनों के लिए अलग व्यवस्था रखी गई है।

डेह तहसील कार्यालय भवन का हुआ लोकार्पण


APNA.JAYAL. डेह कस्बे में नवनिर्मित तहसील भवन लोकार्पण सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार ने  ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्यमंत्री ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भवन का लोकार्पण होने आमजन को बड़ी सुविधा होगी इससे प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता एव सुगमता आएगी एव स्थानीय लोगो को स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बाघमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का सवेदनशीलता से समाधान एव योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन ही हमारा दायित्व की प्राथमिकता होनी चाहिये। इस दौरान उन्होंने मुख्य जिला सड़क डेह से गेनाणा डामरीकरण सड़क का चौड़ाईकरण शिलान्यास किया। कार्यक्रम में तहसीलदार रामधन बिश्नोई,एसडीएम अभिलाषा ,प्रधान जीमना देवी गोदारा,डेह सरपंच रणवीर सिंह उदावत,मांगलोद सरपंच महिपाल थालोड़,भोमसिंह लोमरोड़, बेनिगोपाल रतावा,सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शनिवार, 27 जुलाई 2024

विशेष योग्यजन युवक-युवतियों को मिलेगी सहायता राशि

जायल। ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र विश्नोई ने बताया कि विशेष योग्यजन युवक-युवतियां अपने विवाहोपरान्त सुखद जीवन व्यतीत करने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सुखद दाम्पत्य जीवन योजना चलाई गई है। योजना का वही लोग ले सकते है जिन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा 40 प्रतिशत या इससे अधिक विशेष योग्यजन प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। लाभार्थी लाभ लेने के लिए ई-मित्र से या ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से अपना आवेदन कर सकता है। आवेदन विवाह के 6 माह तक करना अनिवार्य है इसमें 50 हजार से लेकर 5 लाख रूपये तक का लाभ मिल सकेगा।  


10 वर्ष पुराने हत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

 जायल| अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने ग्राम रोटू में पारिवारिक विवाद के चलते 10 वर्ष पुराने हत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

अपर लोक अभियोजक चन्द्रशेखर दन्तुसलिया ने बताया कि एडीजे लक्ष्मणराम बिश्नोई ने शुक्रवार को रोटू निवासी बंशीलाल बिश्नोई हत्या प्रकरण में फैसला सुनाते हुए आरोपी अशोक, राकेश व हड़मान राम को दोष सिद्ध मानते हुए आजीवन कारावास व अलग अलग धाराओं में सजा सुनाते हुए कुल 51 हजार 500 के अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है। 

यह है प्रकरण- मृतक बंशीलाल बिश्नोई के भाई भारमल  ने पुलिस थाना जायल में दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि 25 नवम्बर 2014 को उनका भाई बंशीलाल जायल से खल की बोरी लेकर अपने घर पहुंचा ही था कि इसी दौरान घात लगाकर बैठे अशोक, राकेश, हड़मान राम सहित अन्य ने हथियारों से हमला करके पिस्टल से फायर कर भाई की हत्या कर दी गई। 

इस प्रकरण में परिवादी पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक चन्द्रशेखर दन्तुसलिया, अधिवक्ता भंवरलाल चौधरी व ओमप्रकाश फूलफगर ने पैरवी करते हुए न्यायालय में 32 गवाहों के बयान करवाकर 43 साक्ष्य पेश किए गए। गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर एडीजे ने फैसला सुनाते हुए अशोक, राकेश व हड़मान राम पुत्र गण भारमल निवासी रोटू को धारा 302 में आजीवन कारावास व 20 हजार अर्थ दण्ड, धारा 341 में एक माह साधारण कारावास व 500 अर्थ दण्ड, धारा 323 में एक वर्ष कठोर कारावास व एक हजार अर्थ दण्ड, धारा 326 में 10 वर्ष कठोर कारावास व 20 हजार अर्थ दण्ड, धारा 324 में तीन वर्ष कारावास व 5 हजार अर्थ दण्ड व धारा  3/25 में दो वर्ष कारावास व 5000 अर्थ दण्ड की सजा सुनाई है।

आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित


 जायल । आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत समिति में नियमित टीकाकरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण  आयोजित हुआ। इस अवसर पर W.H.O से  डॉ पल्ल्वी राय, मनीष शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ अंकित बजाज द्वारा टीकाकरण संबंधित योजना, संचार , मोबिलाइजेशन, यू विन पोर्टल पर टीकाकरण का समय पर इंद्राज सहित अन्य के बारे में जानकारी दी गई। जायल, तरनाऊ, ऊँचाईडा से सभी आशा सहयोगिनी मौजूद रहे।

रविवार, 19 मई 2024

मेरवास में भागवत कथा 19 मई से 25 मई 2024 तक


ग्राम मेरवास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज रविवार से होगा। कथा 19 मई से 25 मई तक चलेगी। कथा सुबह 10.30 से सायं 04.30 बजे तक चलेगी। आयोजक पूर्व सरपंच कानाराम दन्तुसलिया ने बताया कि कथा निर्मल त्यागी संत नेमीरामजी महाराज के सान्निध्य में कथा वाचक हेतमरामजी जी महाराज श्री करूणामूर्ति धाम भादवासी होंगे। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा ठाकुरजी मन्दिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक जाएगी।

मंगलवार, 14 मई 2024

राजकीय मॉडल स्कूल जायल (नागौर) के विद्यार्थियों ने अपना परचम फहराया

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के द्वारा जारी आज 12वीं एवं 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल जायल (नागौर) के विद्यार्थियों ने अपना परचम फहराया जिसमे निकिता सोनी ने 91% , कृष्णा सैन ने 90.80% एवं अमन राव ने 90% अंक प्राप्त कर 12 वीं बोर्ड में  क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि 10 वीं बोर्ड में  दीपिका ने 84.60%, प्रियंका पाराशर एवं हेमलता  ने 84.20%अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। यह जानकारी विद्यालय के संस्था प्रधान श्री सीताराम निर्मल द्वारा दी गई।

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

इतिहास रचने से चूके रवि दहिया, रजत पदक जीता


 भारतीय पहलवान रवि दहिया गुरुवार को यहां ऐतिहासिक स्वर्ण पदक से चूक गये और उन्हें तोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रूसी ओलंपिक समिति के जावुर युवुगेव से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा. युवुगेव ने अपने बेहतरीन रक्षण का नजारा पेश किया और अंकों के आधार पर यह मुकाबला 7-4 से जीता

हाॅकी - जर्मनी का हरा भारत ने जीता कांस्य

 

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने गुरूवार को जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में भारत के 41 साल के सूखे को खत्म किया। भारतीय खिलाड़ियों ने ना सिर्फ कांस्य पदक जीता है बल्कि सभी भारतीयों का दिल भी जीता है।

सोमवार, 2 अगस्त 2021

जायल - घर घर औषधि योजना का शुभारंभ

 "स्वस्थ राजस्थान हरित राजस्थान"  


जायल विधायक डाॅ. मंजूदेवी मेघवाल, उपखण्ड अधिकारी रविन्द्र कुमार व सरपंच जगदीश कड़वासरा की उपस्थिति में इस योजना का शुभारंभ 1 अगस्त को किया गया|

भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमी फाइनल में पहुंची


 भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सबको चौंकाते हुए इतिहास रच दिया है। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तीन बार सोना जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया।

रविवार, 27 जून 2021

राजस्थान में 28 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल

 राजस्थान में कोविड संक्रमण के केस लगातार कम हो रहे है और इस सुखद स्थिति को देखते हुए गहलोत सरकार ने अब अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलाइन के मुताबिक राजस्थान में 28 जून से धार्मिक स्थल खुलेंगे. सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक धार्मिक स्थल खुलेंगे






शनिवार, 17 अप्रैल 2021

जायल में वीक एंड लॉक डाउन को लेकर बाज़ार बंद

 जायल में वीक एंड लॉक डाउन को लेकर पूरा जयल बाज़ार बंद है कुछ जरुरी सेवाओ की दुकाने चालू है लॉक डाउन की पूर्वे संध्या पर प्रशासन ने जायल बाज़ार बंद करवाया जो सोमवार सुबह खुलेगा |

प्रशासन ने लोगों से अपील की की आम जनता इस लॉक डाउन में पुलिस प्रशासन का साथ देवे ताकि कोरोना की जंग जीती जा सके|

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

तत्काल हो समस्याओं का समाधान - डॉ. मंजूदेवी मेघवाल

जायल. पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक सोमवार को प्रधान जिमनादेवी गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मंजूदेवी मेघवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्या व ग्राम विकास के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए जिससे ग्राम विकास का सपना साकार हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संवेदनशील रहकर तत्परता के साथ जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मुद्दे व जनसमस्याओं का हर संभव समाधान करने केे निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि गांव में गंदे पानी की निकासी, खेल मैदान, निजी टांका निर्माण सहित विकास कार्यो की प्राथमिकता तय करके प्रस्तुत करें। उन्होंने सदस्यों से पंचायतीराज विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। केेन्द्र सरकार के कृषि कानून निरस्त करने का प्रस्ताव-साधारण सभा में उप प्रधान तिलोकराम रोज ने केेन्द्र सरकार के कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इन्हें निरस्त करवाने की बात कही। इस पर सभी सदस्यों ने ध्वनी मत से प्रस्ताव केेन्द्र सरकार के कृषि कानूनों को निरस्त करने का प्रस्ताव लिया। बैठक केे दौरान सदस्यों ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व बिजली संबधी समस्याओं का मुद्दा उठाया, इस पर विधायक ने संबधित अभियन्ताओं से तत्काल समाधान की कारवाई कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ.़ सहदेव चैधरी ने सदस्यों से ग्राम पंचायत की बैठक में नरेगा केे तहत अधिकाधिक निजी टांका निर्माण, खेल मैदान, ठोस कचरा निस्तारण, श्मसान भूमि केे पटे निर्माण संबधी प्रस्ताव तैयार लेने का आग्रह किया जिससे ग्राम विकास का सपना साकार हो सकेे। पंचायत समिति सदस्य हेतराम बिश्नोई ने खेतों केे रास्ता संबधी विवादों का निबटान, कट्टाणी रास्ता स्वीकृत करवाने, पेयजल समस्या का स्थाई समाधान के लिए अवैध नल कनेक्शन हटाने व मृत पशुओं के निस्तारण के लिए स्थाई जगह आवंटित करने का मुद्दा उठाया। मांगलोद सरपंच महिपाल थालौड़ ने गोठ में बने जीएलआर को पानी से जोडने, हाल में में ग्राम पंचायतों केे पीडी खाते खोलने के निर्णय का विरोध किया। उन्होंने सरपंच संघ अध्यक्ष थालौड़ ने कहा कि ग्राम पंचायतों के ब्याज रहित पीडी खाते खोले जाकर संवैधानिक वित्तिय अधिकारों में की जा रही कटौती से ग्राम पंचायतों में रोष व्याप्त है। बैठक में सदस्य राजेन्द्र पोटलिया ने झाड़ेली व रामपुरा में पेयजल संकट, नरेगा में सक्षम लोगों का नाम चलने का मुद्दा उठाया। सदस्य जीवणराम चैहान ने आकोड़ा क्षेत्र में पेयजल समस्या, सदस्य मुकेश डिया ने दुगोली में पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। बैठक में उपखण्ड अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि ओरण, गौचर व पायतन को छोड़कर अन्य भूमि सरकारी कार्यों के लिए आवंटित कर सकते है। खेतों के रास्तों के संबध में सदस्य प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत कर दें जिससे रास्ता स्वीकृत हो सकेे। विकास अधिकारी ललित कुमार यादव ने नरेगा व पंचायतीराज, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रतनाराम बिडियासर, रेंजर शिव नंगवाडि़या, नहर परियोजना के अधिशाषी अभियन्ता रामूराम सारण, मोहनराम कड़ेला, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता रणवीर बांगड़ा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता मुकेश बेड़ा, विद्युत निगम के सहायक अभियन्ता सचिन तम्बोली, पशुपालन के डॉ.रामकैलाश चैयल सहित अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं की जानकारी दी।

रविवार, 10 जनवरी 2021

जायल पंचायत समिति साधारण सभा बैठक 11 को

 


जायल। पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक 11 जनवरी को सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगी। विकास अधिकारी ललित कुमार यादव ने बताया कि प्रधान जिमनादेवी गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मनरेगा वार्षिक प्लान 2021-22 अनुमोदन पर चर्चा, जलदाय विभाग, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा व मिड डे मील, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग की गतिविधियों, योजनाओं व स्थानीय जन समस्या पर चर्चा की जाएगी।

सिलारिया के ग्रामीणों की अनूठी पहल

 
सर्व समाज ने लगाई शराब बिक्री व सेवन पर रोक


जायल. ग्राम पंचायत दोतिणा के ग्राम सिलारिया के आम गुवाड़ में शनिवार को सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों ने शराब सेवन केे दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए गांव में शराब की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हूुए उल्लंघन करने पर अर्थ दण्ड का प्रावधान किया है। जानकारी के अनुसार गांव की बेटी सरपंच निरमा बांगड़ा की पहल पर ग्रामीणों ने सर्व सहमति से गांव में शराब की बिक्री व सेवन पर रोक का फैसला लिया है। ग्रामीण बीरबल बांगड़ा ने बताया कि कालका माता के ईष्ट के चलते वैसे भी गांव में शराब का सेवन वर्षों से कम ही हो रहा था लेकिन इन दिनों युवा वर्ग में नशे की लत के चलते आपसी विवाद, पारिवारिक कलह, आर्थिक परेशानी के चलते आमजन परेशान होने लगा है। युवा वर्ग में बढ़ती नशा प्रवृत्ति को देखते हुए शनिवार को सर्व जाति वर्ग की बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी जाति वर्ग के सभी आयूवर्ग के लोगों ने एकजुट होकर नशा मुक्ति का संकल्प लेते हुए गांव की सरहद में शराब की बिक्री व सेवन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए उल्लंघन करने पर अर्थदण्ड का निर्णय लिया है।

मंगलवार, 19 मई 2020

विधायक डॉ मंजू देवी मेघवाल ने ली अधिकारियो की बैठक



जायल में उपखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को जायल विधायक डॉ. मंजू देवी मेघवाल ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली | बैठक में उपखंड अधिकारी रविन्द्र कुमार के साथ सभी विभागों के मुखिया ने भाग लिया | बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत्, नरेगा कार्य से लेकर गांवो में बाहर से आये लोगों की कोरन्टाइन व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा की । तथा अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए ।

23 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, दिया कुमारी-कोटपूतली-बहरोड़ में करेंगी ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा-जयपुर, किरोड़ीलाल...