मंगलवार, 14 मई 2024

राजकीय मॉडल स्कूल जायल (नागौर) के विद्यार्थियों ने अपना परचम फहराया

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के द्वारा जारी आज 12वीं एवं 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल जायल (नागौर) के विद्यार्थियों ने अपना परचम फहराया जिसमे निकिता सोनी ने 91% , कृष्णा सैन ने 90.80% एवं अमन राव ने 90% अंक प्राप्त कर 12 वीं बोर्ड में  क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि 10 वीं बोर्ड में  दीपिका ने 84.60%, प्रियंका पाराशर एवं हेमलता  ने 84.20%अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। यह जानकारी विद्यालय के संस्था प्रधान श्री सीताराम निर्मल द्वारा दी गई।

विशेष योग्यजन युवक-युवतियों को मिलेगी सहायता राशि

जायल। ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र विश्नोई ने बताया कि विशेष योग्यजन युवक-युवतियां अपने विवाहोपरान्त सुखद जीवन व्यतीत करने हेतु स...