गुरुवार, 7 अगस्त 2025

23 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण


सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, दिया कुमारी-कोटपूतली-बहरोड़ में करेंगी ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा-जयपुर, किरोड़ीलाल मीना-सवाईमाधोपुर, गजेन्द्र सिंह-फलौदी, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़-दौसा, मदन दिलावर-कोटा, कन्हैयालाल- टोंक, सुरेश सिंह रावत-अजमेर, अविनाश गहलोत-ब्यावर, सुमित गोदारा- बीकानेर, जोराराम कुमावत-पाली, बाबूलाल खराडी-उदयपुर, हेमंत मीना- प्रतापगढ़, संजय शर्मा- अलवर, गौतम कुमार-चित्तौडगढ़, झाबर सिंह खर्रा- सीकर, हीरालाल नागर- भरतपुर, ओटाराम देवासी-सिरोही, मंजू बाघमार-नागौर, विजय सिंह-डीडवाना-कुचामन, केके विश्नोई-बाड़मेर, जवाहर सिंह बेढम-डीग, जोगेश्ववर गर्ग- जालौर में करेंगे ध्वजारोहण, शेष रहे जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर्स करेंगे ध्वजारोहण

रविवार, 3 अगस्त 2025

आकांक्षा हाट मेले का आयोजन 4 से 9 अगस्त तक



जायल। सावर्जनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल अधिकारिता व बाल विकास विभाग राज्यमंत्री डाॅ. मंजू बाघमार ने शनिवार को सावर्जनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान एवं आकांक्षा हाट के पोस्टर का विमोचन किया। हर घर तिरंगा अभियान  2 अगस्त से 15 अगस्त से चलेगा। 

आकांक्षा हाट मेले का आयोजन 4 से 9 अगस्त तक

स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वोेकल फार लोकल अभियान के अंतर्गत अकांक्षा हाट मेला का आयोजन 4 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जायल के खेल मैदान में होगा। षनिवार को पोस्टर विमोचन के अवसर पर मंत्री बाघमान ने कहा कि स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए सभी से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।

मेले की प्रमुख विशेषताएं

हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पाद, कृषि आधारित उत्पाद, पारंपरिक खाद्य व पेय पदार्थ आदि का प्रदर्शन एवं बिक्री एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पारंपरिक कला कौषल का लाईव प्रदर्षन किया जाएगा। मेले में मार्केटिंग, ब्राडिंग व ई-काॅमर्स प्लेटफार्म के लिए विषेश प्रषिक्षण दिया जाएगा। बैंकों द्वारा वित्तीय समावेशन व ऋण सहायता पर जानकारी दी जाएगी।

सर्वश्रेष्ठ स्टाल और उत्पादों पर किया जाएगा सम्मान

इस अवसर पर केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय एजेंसियों, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर्स तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे जो कारीगरों व उद्यमियों को मार्गदर्शन एवं बाजार से जोड़ने में सहयोग करेंगे।

मेले का षुभारंभ 4 अगस्त से

मेले का उद्घाटन 4 अगस्त को 11 बजे राज्य मंत्री डाॅ. मंजू बाघमार के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।


मंगलवार, 22 जुलाई 2025

बांगड़ा जायल ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्षत नियुक्त

जायल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में ब्लॉक स्तरीय कमेटियों के गठन के निर्णय के बाद ऊंचाईड़ा निवासी भंवरलाल बांगड़ा को जायल ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लालाराम कुलरिया की अनुशंसा पर शिक्षाविद् बांगड़ा को जायल ब्लॉक कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


शनिवार, 19 जुलाई 2025

कावड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन

APNA JAYAL


. कस्बे में कल रविवार को निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर  पोस्टर का विमोचन चारभुजा प्लाज़ा में किया गया । आयोजन समिति ने बताया कि कावड़ यात्रा गोठ मांगलोद माताजी के कपालकुंड से रवाना होकर जायल सुवादिया वास स्थित श्याम मंदिर, हनुमान चौक ,गणेश चौक ,सदर बाजार ,सत्संग भवन , पुराना बस स्टैंड से होकर मायला बाजार स्थित चारभुजा मंदिर जाएगी। जहां पर वरदानी बाबा का जलाभिषेक के साथ में विशेष भव्य पूजा अर्चना के बाद महा आरती होगी। और उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। कावड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पों की वर्षा भी होगी। माता बहनों के लिए अलग व्यवस्था रखी गई है।

डेह तहसील कार्यालय भवन का हुआ लोकार्पण


APNA.JAYAL. डेह कस्बे में नवनिर्मित तहसील भवन लोकार्पण सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मंजू बाघमार ने  ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्यमंत्री ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भवन का लोकार्पण होने आमजन को बड़ी सुविधा होगी इससे प्रशासनिक कार्यो में पारदर्शिता एव सुगमता आएगी एव स्थानीय लोगो को स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बाघमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का सवेदनशीलता से समाधान एव योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन ही हमारा दायित्व की प्राथमिकता होनी चाहिये। इस दौरान उन्होंने मुख्य जिला सड़क डेह से गेनाणा डामरीकरण सड़क का चौड़ाईकरण शिलान्यास किया। कार्यक्रम में तहसीलदार रामधन बिश्नोई,एसडीएम अभिलाषा ,प्रधान जीमना देवी गोदारा,डेह सरपंच रणवीर सिंह उदावत,मांगलोद सरपंच महिपाल थालोड़,भोमसिंह लोमरोड़, बेनिगोपाल रतावा,सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

23 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, दिया कुमारी-कोटपूतली-बहरोड़ में करेंगी ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा-जयपुर, किरोड़ीलाल...