गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

बहुत जरुरी हो तो ही जाए बैंक

SBI बैंक शाखा मांगलोद में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए|

भीलवाड़ा मॉडल की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही - अशोक गहलोत

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी 196 नगरीय क्षेत्रों (नगर निगम, नगरपालिका एवं नगर परिषद) तथा कृषि मण्डियों में अनिवार्य रूप से मास्क पहनना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्थान ने कोरोना के नियंत्रण में जो सफलता प्राप्त की है, उसे आगे भी कायम रखा जाये। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, टोंक, झुंझुनूं, बांसवाड़ा आदि जिलों में भीलवाड़ा मॉडल लागू कर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर सहित प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की।

कर्फ्यू वाले सभी 38 क्षेत्रों में इसकी सख्ती से पालना करवाई जाए। कर्फ्यू वाले क्षेत्र से कर्मचारी सहित कोई भी व्यक्ति अंदर या बाहर नहीं जाए। जयपुर में भट्टा बस्ती, अमृतपुरी, खो-नागोरियान, मोती डूंगरी रोड क्षेत्र, जहां घनी आबादी है, वहां रामगंज की तरह ही स्क्रीनिंग, टेस्टिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जयपुर में चारदीवारी के अलावा जिन जगहों पर कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आये हैं, वहां आस-पास के लोगों को होम (निवास) क्वारंटाइन में रखा जाए। क्वारंटाइन के लिए जयपुर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित बड़े शिक्षण संस्थानों, होटल, हॉस्पिटल एवं अन्य भवनों को चिन्हित कर उपयोग में लिया जाए। क्वारंटाइन में रह रहे लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए और प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना की जाए। जयपुर विकास आयुक्त श्री टी. रविकांत शहर की सभी क्वारंटाइन सुविधाओं के प्रभारी होंगे।

निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट्स में प्रभावी ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए कैमरे लगाकर निगरानी की जाए। इससे लोगों की आवाजाही पर पूरी नजर रखी जा सकेगी। चारदीवारी में यह प्रयोग सफल होने पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए ड्रोन कैमरों का उपयोग कर मॉनिटरिंग को अधिक प्रभावी बनायें, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।

जयपुर के चारदीवारी में संक्रमण के प्रभाव वाले क्षेत्रों में क्लस्टर सैम्पलिंग की व्यवस्था की जाए। इसके लिए पूरे क्षेत्र को 30 कलस्टरों में बांटकर प्रत्येक कलस्टर से 30 सैम्पल लिये जाएं। इससे क्षेत्र में अधिक संक्रमण वाले इलाकों का पता चल सकेगा और इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाने में आसानी होगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दियेे।

भीलवाड़ा के सभी 25 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव होने पर संतोष व्यक्त किया। भीलवाड़ा मॉडल की पूरी दुनिया में प्रशंसा हो रही है। आगे भी हम इसी तरह से अपने मिशन को अंजाम दें, ताकि अन्य जिलों में भी कोरोना को सफलतापूर्वक हरा सकें। कोरोना की रोकथाम की मुहिम में शामिल सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों को सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। साथ ही, उनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों। लॉकडाउन खुलने पर मेडिकल सुविधा के लिए क्या प्रोटोकॉल होगा उसकी अभी से प्लानिंग करने के निर्देश भी दिए।
प्रदेशवासियों से अपील है कि वे लोगों की जीवन की रक्षा के लिए जुटे स्वास्थ्यकर्मियों का पूरा सहयोग करें। ये स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर आपकी सुरक्षा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश को कोरोना से बचाने के लिए सबकी जिम्मेदारी है कि हम बिना किसी डर और संकोच के स्क्रीनिंग एवं जांच सहित अन्य कार्यों में स्वास्थ्यकर्मियों का आगे बढ़कर सहयोग करें। यह आपके अपने हित में है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल में 3 हजार सैम्पल की टेस्टिंग हो रही है। सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के बाद अब तक 66 मरीज नेगेटिव हुए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री रोहित कुमार सिंह ने कहा कि रैपिड टेस्टिंग के लिए 10 लाख किट्स का ऑर्डर दिया जा चुका है। इनमें से 2 लाख किट्स की पहली खेप जल्द ही प्राप्त हो जायेगी। उन्होंने बताया कि अब सबसे ज्यादा टेस्ट करने के मामले में महाराष्ट्र के बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव श्री डी.बी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री अभय कुमार, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री अजिताभ शर्मा, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया, जेडीसी श्री टी. रविकान्त, पुलिस आयुक्त श्री आनन्द श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर श्री जोगाराम, नगर निगम आयुक्त, श्री वी.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शनिवार, 28 मार्च 2020

पुजारियों ने दी 51 हजार की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री सहायता कोष


दधिमथी मंदिर  गोठ मांगलोद के पुजारियों ने दी 51 हजार की आर्थिक मदद मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी जायल उपखंड अधिकारी रविन्द्र कुमार को|

जायल उपखंड अधिकारी का आदेश ना करे झूंठी खबरे वायरल


SBI ने ब्याज दर में की सबसे बड़ी कटौती

अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है.दरअसल, एसबीआई ने लोन की ब्याज दर में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है. इसके बाद आपको नए लोन बेहद कम ब्याज ​पर मिलेंगे. इसके अलावा, आपके लोन की ईएमआई भी पहले के मुकाबले कम हो जाएगी.
हालांकि, लॉकडाउन को देखते हुए एसबीआई ने ईएमआई पर 3 महीने की मोहलत भी दी है. मतलब ये कि आप एसबीआई के लोन की किस्त दे रहे हैं तो 3 महीने तक आपको ईएमआई नहीं देनी होगी. यहां स्पष्ट कर दें कि ये सिर्फ मोहलत है, माफी नहीं. मतलब ये कि आपको तीन महीने के बाद इस अवधि की ईएमआई देनी होगी. बहरहाल, आइए जानते हैं कि एसबीआई ने लोन की ब्याज दर में कितनी कटौती की है और इससे आपको कितनी बचत होगी.
एसबीआई की ओर से साफ किया गया है कि ब्याज दर में कटौती बाहरी मानक दर से जुड़ी कर्ज दर (ईबीआर) और रेपो रेट से जुड़ी कर्ज दर (आरएलएलआर) के तहत कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर लागू होगी. इसके तहत बाहरी मानक दर से जुड़ी कर्ज दर 7.80 फीसदी से घटाकर 7.05 फीसदी वार्षिक कर दिया गया है जबकि आरएलएलआर को 7.40 फीसदी से घटाकर 6.65 फीसदी पर ला दिया गया है. ये नई दर 1 अप्रैल से लागू होगी.

रविवार, 2 जून 2019

सहदेव बिडियासर बने ब्लॉक अध्यक्ष


पंचायतीराज मंत्रालय कर्मचारी संघ उप शाखा के चुनाव जिलाध्यक्ष देवेन्द्र डोगीवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव बिडियासर , उपाध्यक्ष पूनाराम जाखड़ , महामंत्री ओमाराम मेघवाल , सरोज बासट , सचिव संतोष लोमरोड़ , कोषाध्यक्ष सुरेश खती, प्रचार प्रसार मंत्री रामकिशोर बैरवाल, पवन आंवला , महिला प्रतिनिधि संतोष कंवर ,कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बैड़ा , सुशीला , सुखाराम बिडियासर व संरक्षक देवेन्द्र डोगीवाल को बनाया गया |

शनिवार, 1 जून 2019

अब हर किसान को मिलेंगे सालाना 6 हजार रुपये

दूसरे कार्यकाल की अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब सभी किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलेंगे, इसके अतिरिक्त किसानों के लिए पेंशन योजना का ऐलान किया गया है।

दूसरे कार्यकाल की अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। अब सभी किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलेंगे, इसके अतिरिक्त किसानों के लिए पेंशन योजना का ऐलान किया गया है। पीएम किसान योजना पहले सिर्फ लघु और सीमांत किसानों के लिए थी। लेकिन बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में इस योजना में सभी किसानों को शामिल करने का वादा किया था, जिस पर पहली ही कैबिनेट मीटिंग में मुहर लगाई गई। इस योजना का देश के 14.5 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा 17 जून से संसद सत्र बुलाने का फैसला किया गया है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। 

वीर तेजाजी महाराज की विशाल कथा व प्रतिभा सम्मान समारोह

पोस्टर का विमोचन करते जाट समाज के लोग 

जाट समाज द्वारा प्रतिभावन प्रतिभागियो के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून को होगा। इससे पूर्व 10 जून से 14 जून तक कथा का आयोजन होगा, कथा का समय सुबह 10 से 1 बजे तक होगा| कार्यक्रम का आयोजन तेजा विश्राम स्थली खिंयाला रोड जायल में होगा | कार्यक्रम का आयोजन जाट समाज जायल तहसील के द्वारा किया जा रहा है. 

25 जिलों में रेड अलर्ट

मंगलवार, 28 मई 2019

जायल कॉलेज में एडमिशन 1 जून से प्रारंभ.....

राजकीय महाविद्यालय जायल में प्रवेश 1 जून से प्रारंभ। ऑन लाइन आवेदन ई-मित्र के माध्यम 1 से 15 जून तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन ऑनलाइन सत्यापन 17 जून तक होंगे।

सोमवार, 27 मई 2019

टोल मुक्त हरिमा की----------ग्रामीणों द्वारा अपील


24 गांवो के लोगो द्वारा टोल बंद की अपील 


राजसमन्द: पूर्व सांसद हरिओम_सिंह का निधन


लंबी बीमारी के बाद आज ली अंतिम सांस, उदयपुर से कल निकलेगी शव यात्रा, 2014 से 2019 तक राजसमंद से थे सांसद,समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर...परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति दे परिजनों को दुख की घड़ी सहन करने की हिम्मत दे।

सरकारी स्कूल के दो विद्यार्थियों का नवोदय में हुआ चयन


राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियावास के दो विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में 
हुआ। स्कूल परिवार व ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी । प्रधानाध्यापिका सरोज चौधरी ने बताया कि स्कूल की छात्रा पिंकी लोमरोड़ व छात्र प्रदीप रेगर का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर शाला स्टाफ की ओर से कराए जा रहे शिक्षण कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भीयांराम फौजी सहित संजय लोमरोड़, राजेंद्र लोमरोड़, रामकैलाश, ओमप्रकाश, हनुमान, राजेश लोमरोड़, रामकिशोर, रविन्द्र लोमरोड़ आदि मौजूद थे। 

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016

जायल में भी खुला अन्‍नापूर्णा भण्‍डार


कस्बेमें अन्नपूर्णा भण्डार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक मंजू बाघमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार अन्नपूर्णा भण्डार के माध्यम आमजन तक सस्ता सुलभ राशन पहुंचा रही है। इस मौके डीएसओ राकेश शर्मा, एसडीएम रामचन्द्र पंचार, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की मैनेजर अल्पी, सरपंच सुनीता खटीक, उप सरपंच जतिन रिणवां, छात्रसंघ अध्यक्ष हरेन्द्र रोज आदि उपस्थित थे

पुनर्मूल्यांकन में 40 अंक बढ़े

ग्रामबुगरड़ा स्थित गायत्री विद्या मंदिर शिक्षण माध्यमिक विद्यालय के छात्र मनोहर भाकर के गणित विषय के पुनर्मूल्यांकन में 40 अंक बढ़े हैं। इससे पूर्व छात्र के 10वीं बोर्ड परीक्षा में 81.67 प्रतिशत अंक थे जो उसका परिणाम संशोधित होने पर 88.33 प्रतिशत हो गया है। छात्र मनोहर भाकर ने बताया कि उसने हर विषय की तैयारी अच्छी से की थी और सभी विषय में 80 से 94 प्रतिशत तक अंक आए थे। गणित विषय में केवल 40 अंक आने पर मुझे पूर्ण विश्वास था कि इस विषय में कह कही मार्किंग में गलती रही है। संस्था निदेशक रामकिशोर रैवाड़ ने बताया कि बोर्ड द्वारा परीक्षा मार्किंग में इस तरह की गलतियों से छात्रों पर मानसिक रूप से गलत प्रभाव पड़ता है। 

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

जल्द ही ई-मित्र पर वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे नाम

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए या फिर डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए अब कलक्ट्रेट या उपखण्ड अधिकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए सिर्फ नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाना होगा। कियोस्कों पर व्यवस्था लागू करने को लेकर आरईआईएल व निर्वाचन विभाग के बीच जल्द एमओयू होने जा रहा है। 

प्रजेंटेशन दिया
इसको लेकर गुरुवार को आरईआईएल के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन भी दिया। इसमें बताया गया कि राज्य के 45 हजार से अधिक ई-मित्र कियोस्क पर 10 रुपए में मतदाता सूची में नाम ढूंढने के साथ ही जोडऩे, हटाने, संशोधित करने और या फिर एक पते से दूसरे पते पर नाम ट्रांसफर के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा यदि कोई डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाना चाहता है तो उसे 30 रुपए शुल्क देना होगा। 

बीएलओ घर पर देंगे पहचान पत्र
नए नाम जुड़वाने वालों के मतदाता पहचान पत्र पहली बार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ ) घर पहुंचाएंगे। इसके बाद कोई डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाना चाहता है तो ई मित्र से 30 रुपए देकर प्राप्त कर सकेगा। 

डुप्लीकेट पहचान पत्र वे ही कियोस्क संचालक जारी कर सकेंगे, जहां कार्ड प्रिन्ट करने की मशीन होगी। फिलहाल यह मशीन काफी महंगी होने के कारण कम ही कियोस्क संचालकों के पास उपलब्ध है।

सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

भगवान राम की विजय का पर्व दशहरा

दशहरा (विजयदशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा
इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है।

सामाजिक महत्त्व


दशहरे का सांस्कृतिक पहलू भी है। भारत कृषि प्रधान देश है। जब किसान अपने खेत में सुनहरी फसल उगाकर अनाज रूपी संपत्ति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग का पारावार नहीं रहता। इस प्रसन्नता के अवसर पर वह भगवान की कृपा को मानता है और उसे प्रकट करने के लिए वह उसका पूजन करता है। समस्त भारतवर्ष में यह पर्व विभिन्न प्रदेशों में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस अवसर पर सिलंगण के नाम से सामाजिक महोत्सव के रूप में भी इसको मनाया जाता है। सायंकाल के समय पर सभी ग्रामीणजन सुंदर-सुंदर नव वस्त्रों से सुसज्जित होकर गाँव की सीमा पार कर शमी वृक्ष के पत्तों के रूप में 'स्वर्ण' लूटकर अपने ग्राम में वापस आते हैं। फिर उस स्वर्ण का परस्पर आदान-प्रदान किया जाता है।

जहां भारतीय वहां हर जगह दशहरा मनाया जाता है

दशहरा अथवा विजयदशमी राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। देश के कोने-कोने में यह विभिन्न रूपों से मनाया जाता है, बल्कि यह उतने ही जोश और उल्लास से दूसरे देशों में भी मनाया जाता जहां प्रवासी भारतीय रहते हैं।

शनिवार, 1 अक्टूबर 2016

दधिमति माता मंन्दिर गोठ व चामुण्‍डा माता मंदिर तरनाउ में नवरात्र महोत्‍सव की धूम

गोठ-मांगलोद स्थित दधिमति माता मन्दिर में नवरात्र महोत्सव आज से शुरू होगा। पुजारी ओमप्रकाश, गोपाल कृष्ण, कैलाशचन्द, नारायण प्रसाद ने बताया कि 18 वर्षों के बाद ऐसा महासंयोग आया है जब नवरात्र 9 की जगह पूरे 10 होंगे। घट स्थापना सुबह 8.15 बजे होगी। सप्तमी को माताजी की विशेष सवारी निकाली जाएगी जो मंदिर प्रांगण से कपाल कुण्ड तक जायेगी।

तरनाऊ में चामुण्डा भक्त मंडल द्वारा नवरात्र महोत्सव का आयोजन

तरनाऊ में चामुण्डा भक्त मंडल द्वारा नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनिल सैन ने बताया कि मां चामुण्डा मंदिर नवरात्र स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी।

संस्‍कार स्‍कूल में मनाया गांधी सप्‍ताह

स्थानीयसंस्कार प्री स्कूल में गांधी सप्ताह के तहत महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित सजीव झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में संस्था निदेशक रामकुंवार सोनी ने गांधीजी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के किशन सोनी, आरती पारीक, पूजा सोनी, कृष्णा शर्मा, बिंदू सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रियांशु भाटी, तनीषा चतुर्वेदी, रामाकांत कांकाणी, कांता पूनियां, सलोनी सोनी, राजवीर लखारा ने विभिन्न किरदार अदा किए। 

शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

3648 पदों पर निकली ग्रामसेवक भर्ती, 300 पदों पर छात्रावास अधीक्षक

भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी यहां से देखे

http://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Full%20advertisment%20of%20Gram%20Sevak%20and%20Hostel%20Warden%20Recruitment.pdf


आवेदन की अंतिम तिथि - 31 अक्‍टूबर 2016

परीक्षा तिथि - 18 दिसम्‍बर 2016

योग्‍यता - ग्रेजुएट के साथ कम्‍प्‍यूटर का डिप्‍लोमा अनिवार्य

23 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, दिया कुमारी-कोटपूतली-बहरोड़ में करेंगी ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा-जयपुर, किरोड़ीलाल...