रविवार, 2 जून 2019

सहदेव बिडियासर बने ब्लॉक अध्यक्ष


पंचायतीराज मंत्रालय कर्मचारी संघ उप शाखा के चुनाव जिलाध्यक्ष देवेन्द्र डोगीवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव बिडियासर , उपाध्यक्ष पूनाराम जाखड़ , महामंत्री ओमाराम मेघवाल , सरोज बासट , सचिव संतोष लोमरोड़ , कोषाध्यक्ष सुरेश खती, प्रचार प्रसार मंत्री रामकिशोर बैरवाल, पवन आंवला , महिला प्रतिनिधि संतोष कंवर ,कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बैड़ा , सुशीला , सुखाराम बिडियासर व संरक्षक देवेन्द्र डोगीवाल को बनाया गया |

शनिवार, 1 जून 2019

अब हर किसान को मिलेंगे सालाना 6 हजार रुपये

दूसरे कार्यकाल की अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब सभी किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलेंगे, इसके अतिरिक्त किसानों के लिए पेंशन योजना का ऐलान किया गया है।

दूसरे कार्यकाल की अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। अब सभी किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलेंगे, इसके अतिरिक्त किसानों के लिए पेंशन योजना का ऐलान किया गया है। पीएम किसान योजना पहले सिर्फ लघु और सीमांत किसानों के लिए थी। लेकिन बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में इस योजना में सभी किसानों को शामिल करने का वादा किया था, जिस पर पहली ही कैबिनेट मीटिंग में मुहर लगाई गई। इस योजना का देश के 14.5 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा 17 जून से संसद सत्र बुलाने का फैसला किया गया है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। 5 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। 

वीर तेजाजी महाराज की विशाल कथा व प्रतिभा सम्मान समारोह

पोस्टर का विमोचन करते जाट समाज के लोग 

जाट समाज द्वारा प्रतिभावन प्रतिभागियो के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून को होगा। इससे पूर्व 10 जून से 14 जून तक कथा का आयोजन होगा, कथा का समय सुबह 10 से 1 बजे तक होगा| कार्यक्रम का आयोजन तेजा विश्राम स्थली खिंयाला रोड जायल में होगा | कार्यक्रम का आयोजन जाट समाज जायल तहसील के द्वारा किया जा रहा है. 

25 जिलों में रेड अलर्ट

मंगलवार, 28 मई 2019

जायल कॉलेज में एडमिशन 1 जून से प्रारंभ.....

राजकीय महाविद्यालय जायल में प्रवेश 1 जून से प्रारंभ। ऑन लाइन आवेदन ई-मित्र के माध्यम 1 से 15 जून तक आवेदन कर पाएंगे। आवेदन ऑनलाइन सत्यापन 17 जून तक होंगे।

सोमवार, 27 मई 2019

टोल मुक्त हरिमा की----------ग्रामीणों द्वारा अपील


24 गांवो के लोगो द्वारा टोल बंद की अपील 


राजसमन्द: पूर्व सांसद हरिओम_सिंह का निधन


लंबी बीमारी के बाद आज ली अंतिम सांस, उदयपुर से कल निकलेगी शव यात्रा, 2014 से 2019 तक राजसमंद से थे सांसद,समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर...परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति दे परिजनों को दुख की घड़ी सहन करने की हिम्मत दे।

सरकारी स्कूल के दो विद्यार्थियों का नवोदय में हुआ चयन


राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियावास के दो विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में 
हुआ। स्कूल परिवार व ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी । प्रधानाध्यापिका सरोज चौधरी ने बताया कि स्कूल की छात्रा पिंकी लोमरोड़ व छात्र प्रदीप रेगर का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर कर शाला स्टाफ की ओर से कराए जा रहे शिक्षण कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भीयांराम फौजी सहित संजय लोमरोड़, राजेंद्र लोमरोड़, रामकैलाश, ओमप्रकाश, हनुमान, राजेश लोमरोड़, रामकिशोर, रविन्द्र लोमरोड़ आदि मौजूद थे। 

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016

जायल में भी खुला अन्‍नापूर्णा भण्‍डार


कस्बेमें अन्नपूर्णा भण्डार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक मंजू बाघमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार अन्नपूर्णा भण्डार के माध्यम आमजन तक सस्ता सुलभ राशन पहुंचा रही है। इस मौके डीएसओ राकेश शर्मा, एसडीएम रामचन्द्र पंचार, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की मैनेजर अल्पी, सरपंच सुनीता खटीक, उप सरपंच जतिन रिणवां, छात्रसंघ अध्यक्ष हरेन्द्र रोज आदि उपस्थित थे

पुनर्मूल्यांकन में 40 अंक बढ़े

ग्रामबुगरड़ा स्थित गायत्री विद्या मंदिर शिक्षण माध्यमिक विद्यालय के छात्र मनोहर भाकर के गणित विषय के पुनर्मूल्यांकन में 40 अंक बढ़े हैं। इससे पूर्व छात्र के 10वीं बोर्ड परीक्षा में 81.67 प्रतिशत अंक थे जो उसका परिणाम संशोधित होने पर 88.33 प्रतिशत हो गया है। छात्र मनोहर भाकर ने बताया कि उसने हर विषय की तैयारी अच्छी से की थी और सभी विषय में 80 से 94 प्रतिशत तक अंक आए थे। गणित विषय में केवल 40 अंक आने पर मुझे पूर्ण विश्वास था कि इस विषय में कह कही मार्किंग में गलती रही है। संस्था निदेशक रामकिशोर रैवाड़ ने बताया कि बोर्ड द्वारा परीक्षा मार्किंग में इस तरह की गलतियों से छात्रों पर मानसिक रूप से गलत प्रभाव पड़ता है। 

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

जल्द ही ई-मित्र पर वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे नाम

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए या फिर डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए अब कलक्ट्रेट या उपखण्ड अधिकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए सिर्फ नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाना होगा। कियोस्कों पर व्यवस्था लागू करने को लेकर आरईआईएल व निर्वाचन विभाग के बीच जल्द एमओयू होने जा रहा है। 

प्रजेंटेशन दिया
इसको लेकर गुरुवार को आरईआईएल के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन भी दिया। इसमें बताया गया कि राज्य के 45 हजार से अधिक ई-मित्र कियोस्क पर 10 रुपए में मतदाता सूची में नाम ढूंढने के साथ ही जोडऩे, हटाने, संशोधित करने और या फिर एक पते से दूसरे पते पर नाम ट्रांसफर के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा यदि कोई डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाना चाहता है तो उसे 30 रुपए शुल्क देना होगा। 

बीएलओ घर पर देंगे पहचान पत्र
नए नाम जुड़वाने वालों के मतदाता पहचान पत्र पहली बार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ ) घर पहुंचाएंगे। इसके बाद कोई डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाना चाहता है तो ई मित्र से 30 रुपए देकर प्राप्त कर सकेगा। 

डुप्लीकेट पहचान पत्र वे ही कियोस्क संचालक जारी कर सकेंगे, जहां कार्ड प्रिन्ट करने की मशीन होगी। फिलहाल यह मशीन काफी महंगी होने के कारण कम ही कियोस्क संचालकों के पास उपलब्ध है।

सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

भगवान राम की विजय का पर्व दशहरा

दशहरा (विजयदशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा
इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। रामलीला का आयोजन होता है। रावण का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है। दशहरा का पर्व दस प्रकार के पापों- काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है।

सामाजिक महत्त्व


दशहरे का सांस्कृतिक पहलू भी है। भारत कृषि प्रधान देश है। जब किसान अपने खेत में सुनहरी फसल उगाकर अनाज रूपी संपत्ति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग का पारावार नहीं रहता। इस प्रसन्नता के अवसर पर वह भगवान की कृपा को मानता है और उसे प्रकट करने के लिए वह उसका पूजन करता है। समस्त भारतवर्ष में यह पर्व विभिन्न प्रदेशों में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस अवसर पर सिलंगण के नाम से सामाजिक महोत्सव के रूप में भी इसको मनाया जाता है। सायंकाल के समय पर सभी ग्रामीणजन सुंदर-सुंदर नव वस्त्रों से सुसज्जित होकर गाँव की सीमा पार कर शमी वृक्ष के पत्तों के रूप में 'स्वर्ण' लूटकर अपने ग्राम में वापस आते हैं। फिर उस स्वर्ण का परस्पर आदान-प्रदान किया जाता है।

जहां भारतीय वहां हर जगह दशहरा मनाया जाता है

दशहरा अथवा विजयदशमी राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। देश के कोने-कोने में यह विभिन्न रूपों से मनाया जाता है, बल्कि यह उतने ही जोश और उल्लास से दूसरे देशों में भी मनाया जाता जहां प्रवासी भारतीय रहते हैं।

शनिवार, 1 अक्टूबर 2016

दधिमति माता मंन्दिर गोठ व चामुण्‍डा माता मंदिर तरनाउ में नवरात्र महोत्‍सव की धूम

गोठ-मांगलोद स्थित दधिमति माता मन्दिर में नवरात्र महोत्सव आज से शुरू होगा। पुजारी ओमप्रकाश, गोपाल कृष्ण, कैलाशचन्द, नारायण प्रसाद ने बताया कि 18 वर्षों के बाद ऐसा महासंयोग आया है जब नवरात्र 9 की जगह पूरे 10 होंगे। घट स्थापना सुबह 8.15 बजे होगी। सप्तमी को माताजी की विशेष सवारी निकाली जाएगी जो मंदिर प्रांगण से कपाल कुण्ड तक जायेगी।

तरनाऊ में चामुण्डा भक्त मंडल द्वारा नवरात्र महोत्सव का आयोजन

तरनाऊ में चामुण्डा भक्त मंडल द्वारा नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनिल सैन ने बताया कि मां चामुण्डा मंदिर नवरात्र स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी।

संस्‍कार स्‍कूल में मनाया गांधी सप्‍ताह

स्थानीयसंस्कार प्री स्कूल में गांधी सप्ताह के तहत महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित सजीव झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में संस्था निदेशक रामकुंवार सोनी ने गांधीजी के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान के किशन सोनी, आरती पारीक, पूजा सोनी, कृष्णा शर्मा, बिंदू सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रियांशु भाटी, तनीषा चतुर्वेदी, रामाकांत कांकाणी, कांता पूनियां, सलोनी सोनी, राजवीर लखारा ने विभिन्न किरदार अदा किए। 

शुक्रवार, 30 सितंबर 2016

3648 पदों पर निकली ग्रामसेवक भर्ती, 300 पदों पर छात्रावास अधीक्षक

भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी यहां से देखे

http://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Full%20advertisment%20of%20Gram%20Sevak%20and%20Hostel%20Warden%20Recruitment.pdf


आवेदन की अंतिम तिथि - 31 अक्‍टूबर 2016

परीक्षा तिथि - 18 दिसम्‍बर 2016

योग्‍यता - ग्रेजुएट के साथ कम्‍प्‍यूटर का डिप्‍लोमा अनिवार्य

बुधवार, 28 सितंबर 2016

मुकेश डिडेल बने एबीवीपी के नगर अध्यक्ष

एबीवीपी की नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला संगठन मंत्री सौरव फौजदार जिला संयोजक मनीष काला के द्वारा की गई। कांकाणी भवन में आयोजित अभ्यास वर्ग में जिला संगठन मंत्री ने एबीवीपी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एबीवीपी जिला संयोजक ने नगर इकाई की घोषणा की। जिसमें मुकेश डिडेल को नगर अध्यक्ष, दिनेश लोमरोड़ को नगर मंत्री, रिछपाल बासठ, सुरेश रलिया, मुकेश रिणवां को नगर उपाध्यक्ष, रामानुज शर्मा, सुखदेव बिश्नोई, तिलोक बिडियासर दिनेश बासठ को नगर संगठन मंत्री नियुक्त किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष हरेंद्र रोज, श्रीराम चतुर्वेदी, सीताराम लोमरोड़, गोविंद चोब्या, दिनेश बिश्नोई, राकेश चोटिया, पुनीत बिश्नोई माैजूद थे। 

रविवार, 25 सितंबर 2016

1896 पदो पर प्रयोगशाला सहायक की भर्ती

26 सितम्‍बर से भरे जाएंगे आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्‍टूबर 2016 मध्‍य रात्रि तक
यहां देखे भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी

http://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/Full_Advertisment_for_Lab_Assistant_Exam_2016.pdf

यहां देखें प्रयोगशाला सहायक का सिलेबस

http://rsmssb.rajasthan.gov.in/page?menuName=fEaFReFd6jAdvM/XeaDXig==

शनिवार, 24 सितंबर 2016

देश भर में सबसे महंगी हुई राजस्थान में बिजली

http://apnajayal.blogspot.in/

प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर सरकार की मार लगातार बढ़ती जा रही है। अगर पड़ोसी राज्यों से तुलना की जाए तो राजस्थान इकलौता ऐसा प्रदेश बन गया है, जहां मध्यमवर्ग के परिवारों को भी लगभग 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। 
नए आदेशों के अनुसार को सितम्बर माह से बिजली उपभोग राशि का भुगतान नई दरों से करना होगा। बिजली कंपनियों ने गठन के बाद सातवीं बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। यही नहीं पड़ोसी राज्यों में तुलना में प्रदेश में बिजली दरों में प्रदेश अव्वल नंबर पर आ गया है। 
बिजली दरों के मामले में पड़ोसी राज्यों में श्रेणीवार बिजली दरों की तुलना में प्रदेश में बिजली दरें सर्वाधिक हो चुकी हैं और बिजली कंपनियों के वित्तीय घाटे में हो रही लगातार बढ़ोतरी व उदय योजना में मिले अनुदान की शर्तों के अनुसार बिजली कंपनियों को मिली छूट से आगामी समय में फिर से बिजली दरों में बढ़ोतरी होना भी लगभग तय है। 
गलती कंपनियों की, भुगते जनता
बीते कुछ वर्षों में बिजली कंपनियों ने विद्युत उत्पादन कर रही कंपनियों से महंगी दरों पर बिजली खरीद की, जिसके चलते करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार कंपनियों पर पड़ा है। वहीं अब घाटे और वित्तीय भार की भरपाई कंपनियां प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से कर रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा दरों पर हो रही बिजली खरीद बिजली कंपनियों के संचित घाटे को बढ़ा रही है वहीं छीजत और चोरी रोकने में नाकाम रही बिजली कंपनियों ने घाटे की भरपाई बिजली उपभोक्ताओं पर डालने की कार्यशैली अपना ली है। 
छीजत- चोरी ने बढ़ाया घाटा 
प्रदेश की बिजली वितरण निगमों में अब भी बिजली छीजत का ग्राफ 25 से 35 फीसदी तक बना हुआ है वहीं बिजली चोरी मामले में कई जिलों में छीजत 35 फीसदी तक रही है। राज्य सरकार के निर्देशों के बावजूद बिजली कंपनियां चोरी व छीजत रोकने में प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही हैं। इसके उलट बिजली कंपनियों ने चोरी छीजत पर लगाम कसने के लिए संबंधित क्षेत्र के अभियंताओं के वेतन भत्ते में कटौती की तलवार भी लटकाई लेकिन नतीजा सिफर रहा है। 

बिजली की बढी दरों का यूथ कांगेस ने किया विरोध

जायल में युवा कांग्रेस की बिजली दरों के विरोध में बैठक रखी गई। बैठक में बढ़ी हुई बिजली दरों का विरोध किया गया तथा कहां कि इससे किसान व आम जनता पर महंगाई के इस दौर में आर्थिक स्थिति और कमजोर होगी। इस मौके पर युवा नेता झूमरराम डूकिया ने कहा कि सरकार की बिजली की दरें को बढ़ा रही पर किसानों के लिए मूंग का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा रही है। वहीं जिला महासचिव हनुमान बांगड़ा ने कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर पहले से ही विफल है। एक तरफ तो बिजली कटौती कर रही है और दूसरी तरफ  बिजली की दरे बढा रही है। बैठक में जिला महासचिव राजेश रलिया, रूपाराम गोस्वामी, राधेश्याम शर्मा, जगदीश कुड़ी, रिद्धकरण डूकिया आदि उपस्थित रहे।

भामाशाह सुविधा शिविर 26 को जायल में, 27 को सुरपालिया व 28 को बडी खाटू में

भामाशाह समस्या समाधान शिविर पंचायत समिति मुख्यालय जायल में 26 सितंबर को एवं सुरपालिया में 27 खाटू बड़ी में 28 सितम्बर को होगा। शिविर में भामाशाह योजना से लाभ हस्तांतरण की समस्याओं शंकाओं को दूर किया जाएगा। शिविर में सीडिंग, नए भामाशाह एवं भामाशाह सदस्य भी जोड़े जाएंगे। शिविर में माइक्रो एटीएम द्वारा नकद लाभ का हस्तांतरण भी किया जाएगा। 

23 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, दिया कुमारी-कोटपूतली-बहरोड़ में करेंगी ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा-जयपुर, किरोड़ीलाल...