शनिवार, 10 सितंबर 2016

दुगोली में छात्रों को कराया योगाभ्यास


पतंजलियोग पीठ के तत्वावधान में गांव दुगोली के आदर्श बाल विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में छात्रों को योग प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक प्रीतम पाराशर, गोविंदराम हुड्डा ने योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्था निदेशक रामकिशोर बुगासरा ने छात्रों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने की सलाह दी। 

जायल में रेसला का जिला स्तरीय सम्मेलन आज

रेसला काजिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से जायल के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित होगा। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश लोमरोड़ ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार, विशिष्ट अतिथि सरपंच संघ प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल जानू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हनुमानराम फरड़ोदा, जायल सरपंच सुनीता खटीक होंगे। रेसला के जिलाध्यक्ष सुखराम, प्रधानाचार्य अर्जुनराम डूकिया निर्वाचन अधिकारी होंगे। सम्मेलन में व्याख्याता शैक्षिक बिन्दुओं पर मंथन करेंगे। व्याख्याता वर्ग की वर्तमान समस्याओं के परिप्रेक्ष्य पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 

गुरुवार, 8 सितंबर 2016

हर जगह गणेश महोत्‍सव की धूम

गणेश महोत्‍सव की धूम देश हो या विदेेश हर जगह चरम पर है कहीं झांकिया निकाली जा रही है तो कहीं भक्ति रस से सरोबार गानों की धूम हैा


प्रबोधक व पैराटीचर की बैठक आज

जायल ब्लॉक के प्रबोधक व पैराटीचर की बैठक आज स्थानीय शिव मंदिर परिसर तहसील चौराया पर रखी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष सम्पत बेनीवाल ने बताया कि 11 सितम्बर को मेड़ता सिटी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष हरलाल डूकिया भी भाग लेंगे। इस मौके पर विभागीय कार्यकारिणी पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रबोधक एवं पैराटीचर अपनी समस्याओं के बारे में भी विचार विमर्श कर सकेंगे।

पठन सामग्री वितरित


बुधवार, 7 सितंबर 2016

यूनाइटेड स्कूल के 6 छात्रों का जिला स्तरीय टीम में चयन


राज्यस्तरीय 14 वर्षीय सॉफ्टबॉल की टीम में यूनाइटेड ग्लोबल एकेडमी बड़ी खाटू के 6 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय टीम में चयन हुआ है। संस्था निदेशक आनंद बिजारणिया ने बताया की नागौर की 14 वर्षीय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल टीम में यूनाइटेड स्कूल बड़ी खाटू के फिरोज, राहुल, मुज्मिल, लोकेश, दलपत सिंह, अली हुसैन, धनराज जांगिड़ का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलने के लिए 13 सितंबर को नागौर की टीम धौलपुर में आयोजित सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में खेलने जाएगी। 

राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी : मंजू

ब्लॉककांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें पूर्व राज्यमंत्री मंजू मेघवाल ने कहा कि जो प्रदेश में किसानों हालातों के बजाय राज्‍य सरकार पूंजीपतियों के मालामाल करने में लगी हुई है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जेताराम चोयल ने राज्य केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर प्रधान सुनीता सांगवा, पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़, जगदीश कड़वासरा, जमीरअहमद बड़ीखाटू, ऊमाराम कुड़ी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान दुर्गाराम, तुलछाराम, भैरूलाल सोनी, छोगाराम, रामनिवास खाती, प्रहलादराम बांगड़ा, अनवरअली रोल, रामकुंवार, गयासुदीन शेख, रामकरण शैतानराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। 

बुधवार, 4 मई 2016

ज्योति डिडेल का नवोदय में हुआ चयन

जायल की श्री अभिमन्यु पब्लिक स्कूल की छात्रा ज्योति डिडेल का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। निदेशक रवि प्रकाश कुल्हरि ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों के कठिन परिश्रम छात्रा की मेहनत से ही नवोदय विद्यालय में चयन हो पाया है। प्रधानाध्यापिका सुनीता चौधरी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। 

रविवार, 1 मई 2016

रीट के लिए मिली 1410 आपत्तियां

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की संशोधित उत्तर कुंजी पर एक हजार 410 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 20 अप्रेल को रीट की संशोधित उत्तर कुंजी जारी की थी। इस उत्तर कुंजी में 31 सवाल निरस्त कर दिए गए थे और उसके लिए बोनस अंक की घोषणा की गई। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार संशोधित उत्तर कुंजी पर मिली आपत्तियों की समीक्षा कराई जा रही है। इसके बाद अंतिम रुप से उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
पांच हजार से अधिक थी मूल आपत्तियां
शिक्षा बोर्ड की ओर से सात फरवरी को आयोजित रीट परीक्षा की पहली उत्तर कुंजी पांच मार्च को जारी की थी। इस उत्तर कुंजी पर पांच हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज कराई गई। इन आपत्तियों के आधार पर सवालों का निस्तारण करते हुए बोर्ड ने संशोधित उत्तर कुंजी जारी की थी

कुमकुम शर्मा का नवोदय में चयन


कल्पना चावला इंटरनेशनल स्कूल में लगातार चौथी साल छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय परिसर में चयनित छात्रा का अभिनंदन किया गया। मुख्य प्रबंध निदेशक कृपाराम ठोलिया ने बताया कि विद्यालय की छात्रा कुमकुम शर्मा का चयन हुआ है। इस अवसर पर छात्रा को तिलक लगाकर, माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिजनों ने छात्रा को बधाई दी गई। इस मौके पर संस्था निदेशक राजेन्द्र चौधरी, जयप्रकाश चौधरी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। 

शुक्रवार, 3 जनवरी 2014

आम ने उड़ार्इ खासों की नींद

बीजेपी और कांग्रेस की मुशिकलें बढ़ार्इ


अपना जायल।
आम आदमी पार्टी की सरकार क्या बनी बीजेपी और कांग्रेस पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो। जिस तरह से आम आदमी पार्टी एक-एक फैसल कर रही है उससे दूसरे राज्यों की जनता की उम्मीदे अपनी-अपनी सरकार से बहुत ज्यादा बढ़ने लगी है। उसका प्रभाव भी दिखने लगा है महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता कह रहे है बिजली के दाम कम करो वरना आंदोलन होगा, राजस्थान में बीजेपी पर बिजली की दरों में कमी करने का दबाव बन रहा है।
अगले 5-6 महीने में अगर आम आदमी पार्टी इसी तरह के फैसले लेती रही तो बीजेपी और कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में मुशिकलें बढ़ने वाली है।
शहरों में पड़ सकती है भारी आम
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में महानगरों और बड़े शहरों में बीजेपी के पर कतर सकती है वहीं कांग्रेस के वोट बैंक में भारी सेंध लगाने की तैयारी कर ली है। आम आदमी पार्टी का कारवां यहीं रूकने वाला नहीं क्योंकि इनकी पार्टी से रोजाना हजारों सदस्य जुड़ रहे है।

गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

जायल कॉलेज की संबद्धता के लिए कार्रवाई शुरू, जल्द भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म

जायल की राजकीय महाविद्यालय की विश्वविद्यालय से संबद्धता के संबंध में शीघ्र ही समाधान होने की उम्मीद है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने उच्च शिक्षा निदेशालय के माध्यम से विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा उप कुलसचिव डॉ. एचएस यादव ने बताया कि महाविद्यालय से संबद्धता संबंधित आवेदन पत्र की पुन: मांग की है। उसके मिलते ही शीघ्र कॉलेज को कोड नंबर जारी कर दिए जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य बीआर रिणवां ने बताया कि उन्होंने शिक्षा निदेशालय के माध्यम से संबद्धता आवेदन के लिए पत्र भेजने की मांग है। इस पर निदेशालय ने विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया है। संबद्धता आवेदन को प्रतिनिधि के साथ भिजवाया है। शीघ्र ही नियमित विद्यार्थियों के मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की उम्मीद है। परीक्षा केन्द्र नागौर के मिर्धा कॉलेज में रखा जाएगा।
छात्र नेता नवीन बटेसर ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपखण्ड अधिकारी एवं कालेज प्रशासन से इस पर जल्द से जल्द कार्रवार्इ की मांग की। 

मंगलवार, 25 जून 2013

550 पदों पर भर्ती के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में 550 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जनसंपर्क अधिकारी सुधीर भाटी ने बताया कि 24 जुलाई 2013 तक आवेदन किए जा सकेंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती : रोडवेज में 550 पदों के लिए होने वाली भर्ती में परिवहन निरीक्षक पद पर 16, सहायक यातायात निरीक्षक पर 40, कनिष्ठ अभियंता (अ) पर 27, कनिष्ठ अभियंता (ब) पर 56, कनिष्ठ विधि अधिकारी पर 17, श्रम कल्याण निरीक्षक 10, कनिष्ठ लेखाकार पर130,संगणक पर 26, उप भंडार निरीक्षक पर 33, कनिष्ठ लिपिक पर 195 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
रोडवेज में पूछताछ के लिए पहुंचे : बेरोजगार युवक-युवतियां सुबह से ही रोडवेज कार्यालय में नियुक्ति के आवेदन संबंधित जानकारी के लिए पहुंच गए।
जोनल मैनेजर ने बताया कि आवेदकों को नियुक्ति से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी से अवगत कराया जा रहा है ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

गुरुवार, 20 जून 2013

सोनिया गांधी के "राम राम सा" ने किया सबको कायल


अपना जायल 

सोनिया गांधी ने गुरूवार को अपने उदबोधन की शुरूआत "राम राम सा" से कर नागौर जिले के जायल कस्बे में आयोजित विशाल जनसमूह में उपस्थित एक लाख से अधिक ग्रामीण पुरूष एवं महिलाओं को अभिभूत एवं मंत्र मुग्ध कर दिया। राज्य की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना के शिलान्यास समारोह में श्रीमती गांधी ने अपने भाषण की शुरूआत नागरिकों से राम राम सा करके की। नागरिकों ने भी पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ प्रत्युत्तर में "राम राम सा" करके उनका अभिनन्दन किया


जायल में देश की सबसे बड़ी ग्रामीण पेयजल परियोजना


सोनिया गांधी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार अच्छा कार्य कर रही है और प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए राजस्थान सरकार का आज का यह कदम महत्वपूर्ण कदम है और इस योजना के पूर्ण होने से नागौर जिले को मीठा पानी मिलने लगेगा। 

सोनिया गांधी गुरूवार को नागौर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर जायल में राजस्थान ग्रामीण पेयजल और फ्लोराइड निराकरण परियोजना के तहत देश की सबसे बड़ी ग्रामीण पेयजल परियोजना के आधारशिला रखने के पश्चात आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस जिले के घर-घर तक इंदिरा गांधी नहर का मीठा पानी पहुंचने लगेगा। 

उन्होंने कहा कि नागौर जिले में हमेशा से पीने के पानी की दिक्कत रही है और खारे पानी से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ये मुश्किलें दूर हो जाएंगी और मेरी बहनों को इस समस्या से निजात मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने समय में राजस्थान के कईं ऐसे क्षेत्रों में जहां पीने के पानी की समस्या होती थीं, वहां नागरिक अपनी बेटियां देना पसंद नहीं करते थे लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है।

सोमवार, 17 जून 2013




सोनिया गांधी 20 को जायल में

कल निरीक्षण करने आएंगे गहलोत

अपना जायल।

जायल के इतिहास में एक और नया इतिहास बनने जा रहा है जब राहुल के बाद यूपीए चेयरमेन सोनिया गांधी का पर्दापण जायल में होगा तब इतिहास में एक नया नाम जुड़ जाएगा कि केन्द्र में सत्तारूढ दल की चेयरपर्सन जायल में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजस्थान ग्रामीण पेयजल एवं फ्लोरोसिस निराकरण परियोजना का शुभारंभ करेंगी।
यह योजना लगभग 3 हजार करोड़ रूपये की होगी। इस योजना के तहत जायल में पंपिंग स्टेशन भी बनेगा।

वसुंधरा की उम्मीदों को झटका.....
वसुंधरा गांधी जब सुराज संकल्प यात्रा में नागौर जिले के दौरे पर थी तो एक ही भाषण था जब वह सत्ता में आएंगी तो नागौर को मीठे पानी की सौगात देंगी। उसको अभी पन्द्रह दिन भी नहीं हुए कि कांग्रेस ने  इस योजना को अमलीजामा पहनाने की ठानते हुए इस योजना के शुभारंभ करने की तारीख भी घोषित दी। फिलहाल बीजेपी को नागौर में इस योजना के साथ ही बैकफुट पर धकेल दिया है।

कांग्रेस की बैठक
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्यमंत्री मंजूदेवी मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें प्रचार-प्रसार का जिम्मा बूथ स्तर पर प्रत्येक गांव-गांव तक पहुंचाने लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

रविवार, 2 जून 2013

राजे की सुराज संकल्प यात्रा कल जायल में.....


अपना जायल।
बीजेपी की  सुराज यात्रा का पड़ाव कल दोपहर जायल में पहुंच रहा है। वसुंधरा के नेतृत्व में सुराज सकल्प यात्रा का नागौर जिले में प्रवेश 1 जून को हो गया है जिसका असर पूरे नागौर जिले में देखने को मिल रहा है चाहे अखबर हो या दीवारे सब जगह पोस्टर व होर्डिंग से पाट दिया गया है। बीजेपी के पदाधिकारी जायल सरपंच मनीराम बासट, मंजू बाघमार, सुरेन्द्र पंवार, भाजयुमो के विजयपाल, गोविन्द चतुर्वेदी, सुरेश  लोमरोड़, पप्पू मेहला, संदीप चतुर्वेदी सहित सभी कार्यकर्ता दिन-रात एककर वसुंधरा की यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए है।

गुरुवार, 30 मई 2013

वसुंधरा की यात्रा से सियासत गरमाई

अपना जायल।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे की सुराज यात्रा 3 जून को जायल पहुंच रही है। यात्रा को लेकर बीजेपी जहां ज्यादा से ज्यादा भीड़ इकठठा करने में जुटी हुई है। भाजपा में टिकट के उम्मीदवार ज्यादा से लोगों को अपने साथ लाकर शक्ति प्रदर्शन करने के मूढ़ में है। वहीं कांग्रेस भी संदेश यात्रा को लेकर पूरे जिले भर में अपनी उपब्धियों को पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। भाजपा युवा मोर्चा में वसुंधरा की यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है पर बाकी भाजपा कार्यकर्ता अभी भी तैयार नहीं है। 

23 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश, दिया कुमारी-कोटपूतली-बहरोड़ में करेंगी ध्वजारोहण, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा-जयपुर, किरोड़ीलाल...